Site icon News India Update

कैंट विधानसभा के वार्डों में कूड़े की बदबू और जहरीले धुवे से स्थानीय लोगों को जीवन हुआ दुश्वार, विधायक सविता कपूर से लगाई गुहार | NIU

कैंट विधानसभा के वार्डों में कूड़े की बदबू और जहरीले धुवे से स्थानीय लोगों को जीवन हुआ दुश्वार, विधायक सविता कपूर से लगाई गुहार | NIU

देहरादून NIU कैंट विधानसभा में निगम क्षेत्र के वार्ड 44 में निगम व अन्य माध्यमो से कूड़ा डंप करने व कूड़े को जलाने पर क्षेत्र में जहरीले धुवे से हो परेशानियों से आक्रोषित क्षेत्र वासियों इसकी शिकायत स्थानीय विधायक सविता कपूर से करते हुए समस्या के समाधान हेतु गुहार लगाई, यही मामला निगम छेत्र के वार्ड 42 कँवली में देखने को मिल रहा है। जहाँ का क्षेत्र लगभग कूड़े के ढेर में तब्दील होता जा रहा है। क्षेत्र में कूड़ा जलाने के कारण आसपास के कालोनी वासियों का जीना दुश्वार हो चूका है। क्षेत्र में कूड़े से उठ रही दुर्गन्ध से कई प्रकार की बीमारिया फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
महत्वपूर्ण बात यह है की नगर निगम कर्मचारी ही स्वयं आस पास से कूड़ा एकत्र कर यहाँ कूड़ा डाल रहे है।
इसी समस्या को लेकर आज क्षेत्रवासी क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर के आवास पर वार्ता को पहुचे व उन्हें इस समस्या से अवगत करवाया।

स्थानीय निवासी : सन्नी पाल, सुंदर सिंह चौहान,पियूष धीमान, संदीप पुंडीर,नीरज पाल, प्रदीप कुमार,केदार सिंह चौहान,शूरवीर तोमर,राजेंदर जोशी. विपिन खन्ना तथा समस्त क्षेत्रवासी

Exit mobile version