Site icon News India Update

सौ नए सदस्य बनाओ बड़ी जिम्मेदारी पाओ, पंचायत चुनाव के लिए भाजपा की योजना, पढ़े पूरी खबर | NIU

सौ नए सदस्य बनाओ बड़ी जिम्मेदारी पाओ, पंचायत चुनाव के लिए भाजपा की योजना, पढ़े पूरी खबर | NIU

रिपोर्ट: सचिन गुप्ता, लालकुआ NIU भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार को नगर भाजपा मंडल की बैठक पूर्व मंडल महामंत्री राजकुमार सेतिया के प्रतिष्ठान में हुईं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती की मौजूदगी में अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट ने की।
बैठक में मुख्य वक्ता ने कहा कि जो कार्यकर्ता 100 नए प्राथमिक सदस्य बनाने के योग्य होगा वही पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के योग्य होगा,

यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड क्या है?

संगठन द्वारा सक्रिय सदस्यता आवेदन फॉर्म जिसमें 50 सदस्य के नाम मोबाइल नंबर एवं सदस्यता क्रमांक भर कर जिला अध्यक्ष को अपने मंडल अध्यक्ष के माध्यम से भेजना होगा वही सदस्य पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने का पात्र होगा।
जो कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य होंगे, वही पार्टी के पदाधिकारी और पार्टी से पंचायत चुनाव में टिकट की दावेदारी की ताल ठोक सकेंगे भारतीय जनता पार्टी हमेशा से निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका में रखती है। भाजपा संगठन एक परिवार की तरह है। जो अपने सदस्यों की जरूरतों और अपेक्षाओं का पूरा ध्यान रखती है।

उत्तरकाशी घटना का जिम्मेदार कौन ?

बैठक में सक्रिय सदस्यता संयोजक नारायण सिंह बिष्ट ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार शर्मा , मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल, महामंत्री सुरेंद्र लौटनी, नगर पंचायत नामित सदस्य संजय अरोरा, पूर्व मंडल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह,जय प्रकाश , इस्तकार अंसारी , बूथ अध्यक्ष लक्ष्मीकांत, नफीस खान ,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

Exit mobile version