![उद्यान घोटाले में अधिकारियों कर्मचारियों पर FIR, तो फिर मंत्री जी को राहत क्यों? कांग्रेस ने फूंका गणेश जोशी का पुतला l NIU उद्यान घोटाले में अधिकारियों कर्मचारियों पर FIR, तो फिर मंत्री जी को राहत क्यों? कांग्रेस ने फूंका गणेश जोशी का पुतला l NIU](https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_2024-06-16-07-14-34-820_com.whatsapp.w4b-edit-1024x562.jpg)
रिपोर्ट -सचिन गुप्ता✍️NIU हल्द्वानी उत्तराखंड में चर्चित उद्यान घोटाले में सीबीआई द्वारा कई कर्मचारी और अधिकारियों पर की गई FIR और गिरफ्तारी के मामले में कांग्रेस अब सड़क पर आ गई है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने उद्यान मंत्री गणेश जोशी का इस्तीफा भी मांगा है। हल्द्वानी में कांग्रेस ने उद्यान मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की,
इस दौरान कांग्रेस के तमाम नेताओं ने कहा की उद्यान विभाग में हुए घोटाले में कर्मचारी और अधिकारियों के साथ ही उद्यान मंत्री भी संलिप्त है। ऐसे में उनका इस्तीफा होना चाहिए, जिसको लेकर कांग्रेस पुरजोर तरीके से मांग उठा रही है।
राहुल छिमवाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस हल्द्वानी