दीप मैठाणी NIU ✍️ बॉलीवुड के मशुहूर गायक किशोर कुमार जिन्हें सदी का महान गायक भी माना जाता है उन्हें भारत रत्न दिलाये जाने के लिये आज राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र की (बी.जे.पी.) सरकार को प्रार्थना पत्र भेजा गया।
लंबे समय से हरफनमौला किशोर कुमार को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने और उनके पुश्तैनी मकान को हैरिटेज घोषित करने की मांग को लेकर देशभर में उनके प्रशंसक प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसके लिए बाकायदा राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क से रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में किशोर कुमार के प्रसंशको व् संगीत के दीवानों ने प्रतिभाग किया इस दौरान इस युवा सड़कों पर किशोर कुमार के कालजयी गीतों को गुनगुनाते हुए नज़र आए,
इस अवसर पर नवीन म्यूजिकल ग्रुप के नवीन ने कहा की किशोर कुमार भारत के सर्वश्रेष्ठ गायक रहे हैं बावजूद उसके उन्हें आज तक किसी भी सरकार के द्वारा भारत रत्न नहीं दिया गया इसीलिए उनका ग्रुप जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर यह मांग करता है कि उन्हें भारत रत्न से नवाजा जाए।