Site icon News India Update

ब्रेकिंग: यहाँ यात्रा वाहन पर गिरा बोल्डर, बाल- बाल बचे तीर्थ यात्री, पहाड़ों में नहीं थम रहे हादसे | NIU

ब्रेकिंग: यहाँ यात्रा वाहन पर गिरा बोल्डर, बाल- बाल बचे तीर्थ यात्री, पहाड़ों में नहीं थम रहे हादसे | NIU

मनमोहन भट्ट, चिन्यालीसौड/उत्तरकाशी।

खबर उत्तरकाशी से है जहां पर सुबह- सुबह एक बडा हादसा होने से टल गया। आपको बता दें कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू थाने के पास एक मैक्स वाहन संख्या- UA-07T- 2034 पर अचानक पहाड़ी से पत्थर आने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें गुजरात के यात्री उत्तरकाशी-गंगोत्री धाम जा रहे थे।

उक्त वाहन में 06-07 लोग सवार थे, जो वाहन चालक सहित सभी यात्री सुरक्षित हैं। धरासू थाना के पुलिसकर्मी मौके पर हैं। यात्रियों के लिए वाहन व्यवस्था हेतु ARTO को अवगत कराया गया हैं। तीर्थ यात्रियों के गाड़ी की व्यवस्था की जा रही है।

Exit mobile version