Site icon News India Update

भाजपा ने जीता बागेश्वर का रण, बसंत खेमे में छाई मायूसी । NIU

भाजपा ने जीता बागेश्वर का रण, बसंत खेमे में छाई मायूसी । NIU

बागेश्वर NIU✍️

बीजेपी ने किया बागेश्वर उप चुनाव फतह।

भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को मिले 32466 वोट।

कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को मिले 30145 वोट।

तीसरे नंबर पर नोटा को मिले 1232 वोट।

यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन कुमार 838।

एसपी पार्टी भगवती प्रसाद 626।

उपपा भगवती कोहली 263।

बीजेपी में 2321 वोटों से हुई विजय।

बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के हमारी सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस उप चुनाव में बागेश्वर विधानसभा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और राज्य सरकार की नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत स्व. चंदनराम दास को श्रद्धांजलि है। उनके समय के रूके हुए कार्यों और उनके सपनों को पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने राज्य सरकार पर जो विश्वास जताया है, बागेश्वर की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बागेश्वर का विकास किया जायेगा।

बागेश्वर उप निर्वाचन में जीत पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट को बधाई दी।

Exit mobile version