रिपोर्टर- सुनील सोनकर
मसूरी में भाजपा मंडल के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 99वें जन्मदिन पर मसूरी भाजपा कार्यकर्ता ने मसूरी तिलक लाइबरी में एकत्रित हुए और अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया वह अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अटल जी जन्मदिन की खुशियां मनाई। मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, मदनमोहन शर्मा और पृथ्वी शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने भारत को मजबूत देश बनाने व देश में समानता के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया व उनके समय पूरे विश्व में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई।उन्होने कहा कि कालेज जीवन में ही उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना आरंभ कर दिया था।
आरंभ में वे छात्र संगठन से जुड़े। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता नारायण राव ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा प्रभारी के रूप में कार्य किया। उनका राजनीतिक जीवन 1942 में शुरू हुआ। भारतीय जनसंघ पार्टी का गठन हुआ था तो उसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की अहम भूमिका रही।
वर्ष 1952 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, पर सफलता नहीं मिली। बाद में वह चुनाव में सफल हुए और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विकास को गति दी।उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने गरीबों को अंत्योदय कार्ड योजना के तहत राशन की व्यवस्था की। चतुर्भुज योजना के तहत सड़कों का जाल बिछाया। उन्होने कहा कि अटल जी का देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में थे। उन्होंने विदेशों में भारत का डंका बजाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अटल जी के बताये मार्ग पर चलकर देश को विश्व गुरु बनाये जाने के लिये कार्य कर रहे है।
मसूरी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी के कम्पनी गार्डन में अटल जी की आदम कद मूर्ति को स्थापित किया जायेगा व कम्पनी गार्डन का नाम अटल गार्डन के नाम से जाना जायेगा। उन्होने कहा कि मसूरी विधायक कैबिनेट मंत्री द्वारा मसूरी में अटल जी की आदम कद मूर्ति लगाने का लगातार प्रयास कर रहे है।