Site icon News India Update

यहाँ यमुना नदी में बहे तीर्थ यात्री के शव को पुलिस ने किया बरामद, शव की पुलिस ने की शिनाख्त, महाराष्ट्र का निकला यात्री। NIU

यहाँ यमुना नदी में बहे तीर्थ यात्री के शव को पुलिस ने किया बरामद, शव की पुलिस ने की शिनाख्त, महाराष्ट्र का निकला यात्री। NIU

संवाददाता- मनमोहन भट्ट, बड़कोट/उत्तरकाशी।

दिनांक 22.08.2023 को सुबह करीब 06.30 बजे एक व्यक्ति के किसाला के पास यमुना नदी में बहने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर बडकोट पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तुरन्त आवश्यक उपकरण के साथ मौके के लिए निकले। सर्च अभियान चलाते हुये उक्त व्यक्ति को खरादी के पास यमुना नदी से मृत अवस्था में बरामद किया गया।

शिनाख्त करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान भाव साहेब पुत्र श्याम राव, निवासी ग्राम ददोल तह० बाजपुर, जिला औरंगाबाद, महाराष्ट्र, उम्र-42 के रुप में हुयी। मौके पर उनकी पत्नी द्वारा बताया गया कि वह लोग यात्रा पर आये थे। यमुनोत्री दर्शन करने के बाद वह किसाला स्थित होटल में रुके थे, सुबह करीब 06.20 पर उनके पति यमुना नदी में स्नान करने के लिए निकले थे, अचानक पैर फिसलने के कारण वह यमुना नदी में बह गये। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को सीएचसी बडकोट ले जाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version