Site icon News India Update

यहां सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, त्रिवेंद्र रावत के लिए मांगे वोट । NIU

यहां सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, त्रिवेंद्र रावत के लिए मांगे वोट । NIU

उत्तम सिंह ✍️NIU ऋषिकेश : पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संगठन छिददरवाला की ओर से रविवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी सैनिक सम्मान समारोह में भाजपा कार्यकर्त्ताओं व समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। वक्ताओं ने हरिद्वार लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में वोट की अपील की।इस दौरान कांग्रेस से जुड़े रहे सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में देश का मान बढ़ाया है। अब एक बार फिर से मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने जनता से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। वहीं सैनिक संगठन की ओर से वीर नारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनिक संगठन के अध्यक्ष राजपाल सिंह रावत ने की। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, निवर्तमान महापौर अनीता ममगाईं, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, रीना रांगड़, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह नेगी, अनीता राणा, समा पंवार,क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष शोबन सिंह कैन्तुरा, ग्राम प्रधान भगवान सिंह मेहर, गीता पैन्यूली, बलविंदर सिंह, हरीश कक्कड़, देवेंद्र सेमवाल, धीरज थापा, अमन पोखरियाल, कुंवर सिंह गुसाई यशवंत बिष्ट, वीरेंद्र रावत, कृष्ण बहादुर राणा, अनिल भंडारी, नवीन थापा, चंद्र बहादुर, बरफ सिंह पोखरियाल, पूनम पोखरियाल, रवि पोखरियाल मौजूद रहे |

Exit mobile version