Site icon News India Update

हादसों से भरा रविवार, गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 3 घायल, शादी समारोह में होना था शामिल । NIU

हादसों से भरा रविवार, गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 3 घायल, शादी समारोह में होना था शामिल । NIU

पौड़ी NIU ✍️श्रीनगर: उत्तराखंड में आज का दिन हादसों भरा रहा। आज फिर पौड़ी जनपद के ही खिर्सू में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को फिलहाल सीएचसी खिरसू में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी:

गौर हो कि घटना खिर्सू के कठुली गांव के पास घटी है। ये पूरा परिवार कठुली से परसुंडाखाल विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। आज सुबह से ही पौड़ी में ये दूसरी घटना घटित हुई। इससे पूर्व सतपुली में भी एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते 10 लोग घायल हो गए।

वहीं श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। कोशिश की जा रही है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जाए। इस संबंध में जिला प्रशासन से मदद मांगी गई है। फिलहाल घायलों को सीएचसी खिर्सू भर्ती किया गया है।

घायलों का नाम पताः-1. साक्षी नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-14 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।2. समीक्षा पुत्री विनोद रावत उम्र-15 वर्ष, निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।3. सागर उर्फ कान्हा पुत्र अजय उम्र-11 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

मृतकों का नाम पताः-1 सृष्टि नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-18 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल। 2 मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल।3.कु0 आरूषी पुत्री अजय उम्र-13 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।4. सोम्या पुत्री गणोश उम्र-09 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Exit mobile version