
देहरादून ✍️NIU प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल पर अपनी मोहर लगा दी है। राज्यसभा व लोकसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण की इस बिल को अब लोकसभा के पटल पर पास होने के लिए रखा जाएगा। करीब 27 वर्षों से लंबित इस बिल के पास होने से उत्तराखंड सहित देश भर में महिलाओं को लोकसभा व राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर देश सेवा करने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड बीजेपी की प्रदेश महिला अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से मातृशक्ति के उत्थान का काम किया है।

उत्तर प्रदेश के समय पंचायत में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया व उत्तराखंड बनने के बाद पंचायतों में 50% से अधिक का आरक्षण महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिया जा रहा है, वहीं प्रदेश की धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिक आरक्षण महिलाओं के लिए दिया है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश की मातृशक्ति की ओर से मोदी को धन्यवाद दिया।