![हत्या और गैंगरेप आरोप में 6 वर्षो से फरार अभियुक्त गिरफ्तार, मसूरी पुलिस ने अभियुक्त को नेपाल सीमा बिहार से किया गिरफ्तार। NIU हत्या और गैंगरेप आरोप में 6 वर्षो से फरार अभियुक्त गिरफ्तार, मसूरी पुलिस ने अभियुक्त को नेपाल सीमा बिहार से किया गिरफ्तार। NIU](https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230317-WA0040-1024x563.jpg)
रिपोर्ट: सुनिल सोनकर, मसूरी NIU ✍️ मसूरी पुलिस द्वारा हत्या और गैंगरेप में 6 वर्षों से फरार ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त को नेपाल सीमा बिहार से गिरफ्तार किया है। मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि 13 जुलाई 2017 को चूनाखाला मसूरी के नीचे करीब 2 किलोमीटर जंगल में पेड़ पर लटका हुआ अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। प्रथम दृष्ट से हत्या की आशंका नजर आई। पुलिस द्वारा किए गए प्रचार-प्रसार के पश्चात उक्त शव की पहचान बालिका पुरोला उत्तरकाशी के रुप में कराया गया था। जिसके बाद 15 जुलाई 2017 को मसूरी कोतवाली में धारा 302/201 में मुकदमा दर्ज किया गया वहीं जांच में प्रकाश में आया कि महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। वही साक्ष्य छुपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डालकर खराब कर दिया गया था।
विवेचना में धारा 302/ 201 अतिरिक्त 376घ, 326क व 2/3 एससी एसटी एक्ट के बढ़ोतरी करते हुए घटना के बाद फरार कुल 9 अभियुक्तों के विरुद मुकदमा दर्ज किया गया। मसूरी पुलिस द्वारा 7 को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। वही दो अभियुक्त बिटटू सहानी उर्फ सुरेंद्र साहनी व जयकरण भगत को बहुत प्रयासों के बाद भी गिरफ्तार नही किया जा सका। जिनके विरूद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट पर धारा 82/83 के तहत नोटिस जारी किए गए थे। अभियुक्त बिट्टू सहानी व जयकरण भगत फरार चल रहे थे जिनकी क्षेत्रीय अधिकारी गढ़वाल द्वारा 25 हजार रूप्ये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
वर्तमान में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा गंभीर अपराधों में फरार अभियुक्तों की गिरफतारी के लिये पुरस्कार घोषित किया गया व महानिदेशक उत्तररखंड द्वारा गंभीर अपराधों में फरार अभियुक्तों के गिरफतारी को लेकर अभियान चलाया गया जिसके तहत एसएसपी देहरादून के द्वारा सभी थानों के प्रभारियों को इनामी व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लेकर आदेश दिए गए, जिसके अनुपालन में मसूरी पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक मसूरी द्वारा पुलिस टीम गठित की गई । 6 साल से फरार अभियुक्त बिट्टू साहनी उर्फ सुरेंद्र साहनी निवासी लक्ष्मणपुर थाना सहियारा जिला सीतामढ़ी बिहार का रहने वाला था। मुखबिर की सूचना पर 15 मार्च को अभियुक्त बिट्टू साहनी को मसूरी पुलिस द्वारा सीतामढ़ी बिहार से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को स्थानीय न्यायालय में ट्रांजैक्ट रिमांड के लिए पेश किया गया। न्यायालय द्वारा 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड दिया गया व अभियुक्त को न्यायालय के पेश किया गया जहां से उसको जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिगपाल सिंह कोहली, एसएसआई गुमान सिंह नेगी ,एसआई सोएब अली और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र सिंह शामिल थे।