देहरादून NIU✍️भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भारी तादाद में लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया, इसके पश्चात जरुरत मंद लोगों के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
जिसमें बत्तौर मुख्य अतिथि बीजेपी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पधारे साथ ही वशिष्ट अतिथि के तौर पर महापौर सुनील उनियाल गामा व कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर उपस्थित रहीं, साथ ही किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, प्राकृतिक जैविक खेती के संयोजक जीएस बेदी, सहसंयोजक अरुण लोहान, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रतूड़ी, जिला अध्यक्ष मातबर सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप दुग्गल, जिला अध्यक्ष सतविंदर प्रधान, जिला महामंत्री सचिन झबरेड़ी, मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट, पार्षद मीरा कठैत, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना बागड़ी, महामंत्री अनीता मल्होत्रा, महानगर उपाध्यक्ष सुमन सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उदय राम, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मंडल, उपाध्यक्ष के रामबाबू, राहुल चौहान मंडल उपाध्यक्ष सोनू बाबूराम ने भी कार्यक्रम में पहुँच कर कार्यक्रम की शोभा बढाई।
कार्यक्रम में सहायक संस्था जन कल्याण समिति, एच डी एफ़ सी बैंक के सहयोगी जन, एवं महंत इंद्रेश अस्पताल के प्रतिनिधि एवं सहयोगियों द्वारा रक्त दान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया।