![Breaking News: गंगोत्री हाईवे पर सैंज के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 2 घायल। NIU Breaking News: गंगोत्री हाईवे पर सैंज के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 2 घायल। NIU](https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230915-WA0016-1024x461.jpg)
मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी।
खबर उत्तरकाशी से जहां पर गंगोत्री हाईवे पर सैंज के पास एक मारूति वैन संख्या UK10TA-0941 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कुल 6 लोग सवार थे जिनमें से 4 की मौत व 2 घायल हो गए। सभी उत्तरकाशी से भटवाड़ी जा रहे थे कि मनेरी से आगे सैंज के पास पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वाहन सड़क से करीब 50 मीटर नीचे भागीरथी नदी के तट पर जा गिरा, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
![](http://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230915_190736-1024x545.jpg)
एक महिला को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी की मौजूदगी में एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचा जा चुका है।
मृतकों का नाम पता-
1. इंदिरा देवी पत्नी स्वर्गीय उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी जनपद उत्तरकाशी उम्र 51 वर्ष।
2. करण लाल पुत्र सेवालाल निवासी सालंग भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 52 वर्ष ।
3. आशा देवी पत्नी मंगलदास निवासी द्वारी भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 41 वर्ष।
4.दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष।
घायलों का नाम पता विवरण:-
1. आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी पटवारी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक)
2.लुद्रा सिंह उर्फ राजा पुत्र योगेश सिंह निवासी उम्र 20 वर्ष।