![चमोली दर्दनाक हादसा, करंट फैलने से 16 लोगों की मौत| NIU चमोली दर्दनाक हादसा, करंट फैलने से 16 लोगों की मौत| NIU](https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG_20230719_161048-1024x547.jpg)
चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पीपलकोटी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत भी शामिल है, साथ ही एक होमगार्ड मुकंदी लाल की इस हादसे में दुखद मृत्यु हुई है| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद हादसे पर मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी करते हुए, इस दुखद घटना पर अपना दुख जताया है|
वहीं कई लोग करंट लगने से झुलस गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त साइट पर सुबह एक व्यक्ति के शव को देखा गया था जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई फिर कुछ लोग मौके पर पहुंचे उसी दौरान करंट फैल गया जिससे यह बड़ा हादसा घट गया।
![](http://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG_20230719_161019-1024x560.jpg)
घटना में राहत कार्य के लिये पहुंची पुलिस टीम के जवान और अधिकारी भी शामिल। स्थानीय लोग ऊर्जा निगम पर लगा रहे लापरवाही का आरोप, ऊर्जा निगम के खिलाफ कार्रवाई की कर रहे मांग।