Site icon News India Update

बाइक सवार दम्पत्ति को मारी गोली, बाइक सवार दो लोगों की हालत गम्भीर। NIU

बाइक सवार दम्पत्ति को मारी गोली, बाइक सवार दो लोगों की हालत गम्भीर। NIU

रिर्पोट: मोहन प्रसाद मीणा ✍️ मथुरा।

धर्म नगरी वृंदावन इन दिनों अपराध की नगरी बन गई है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण महज 5 दिनों में एक के बाद एक तीन जानलेवा हमलों के रूप में देखा जा सकता है। इन तीन घटनाओं में जहां एक युवक और एक वृद्ध की मौत हो चुकी है। वहीं एक अधेड़ दंपति जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। यह तीसरी घटना परिक्रमा मार्ग स्थित मोहिनी नगर के समीप घटित हुई है। जिसमें गोली लगने से गंभीर घायल पति पत्नी को इलाज के लिए आगरा ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से सागर मध्य प्रदेश एवं हाल में मोहिनी नगर निवासी 56 वर्षीय अमोल सिंह और उनकी पत्नी 45 वर्षीय सविता गुरुवार रात्रि को वात्सल्य ग्राम से काम करके बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले ही दोनों पति-पत्नी पर किसी ने फायरिंग कर दी। जिससे दोनों गोली लगने से घायल हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोग घायल दंपति को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एसएन हॉस्पिटल आगरा रेफर कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घायल की पुत्री चंद्रेश के मुताबिक उसके पिता ने उसकी शादी करीब 4 साल पूर्व थाना मांट के गांव खुर्रम निवासी कन्हैया चौधरी से की थी। आरोप है कि उसका देवर छोटू चौधरी उसकी छोटी बहन से शादी करना चाहता था। लेकिन उसके पिता ने छोटी बहन की शादी किसी और से तय कर दी है और शादी 22 फरवरी को होनी है। इसी के चलते देवर ने उसके माता पिता को गोली मारी है।

सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना कर दिया गया हैं और मांट में भी जानकारी की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version