![बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई दून ऐनिमल वेलफेयर संस्था, चार सौ परिवारों को उपलब्ध कराई राशन किट | NIU बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई दून ऐनिमल वेलफेयर संस्था, चार सौ परिवारों को उपलब्ध कराई राशन किट | NIU](https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230725-WA0004-1024x768.jpg)
देहरादून ✍️ NIU पूरे प्रदेश भर में बारिश ने हर छोटे बड़े कस्बे, शहरो में तांडव मचा रखा है जिसके चलते कई जगह लोगों को बेघर होने पर मजबूर होना पड़ा है, जिससे लोगों पर मुसीबत का पहाड़ सा टूट गया है|
इसका असर प्रदेश की राजधानी दून पर भी पड़ा है , देहरादून जिले में यमुना नदी से सटे कई कस्बों में बरसात का पानी विकराल रूप ले कर लोगों के घरों में घुस गया, जिसके चलते लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, सोमवार को दून ऐनिमल वेलफेयर संस्था और डोनेट कार्ट के सहयोग से विकासनगर यमुना नदी से सटे गांव (कालसी, हरिपुर, बाडवाला) को चिन्हित कर लगभग 400 बैग जरूरतमंदों को राशन के बांटे गए जिनमें लगभग 3 से 4 दिन का राशन उपलब्ध करवाया गया |
Doon animal welfare संस्था विगत कई वर्षों से उत्तराखण्ड में घायल बेजुबानों का रेस्कयू कर उनको एक नया जीवन देने का कार्य कर रही है, संस्था हर साल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किसी न किसी के सहयोग से राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य करती आई है, जिसके चलते हर साल आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाई जाती है|
संस्था की फाउंडर मिली कौर का कहना है कि संस्था हमेंशा से ही बेजुबानों के साथ- साथ जरूरतमंद इंसानों के साथ भी खड़ी है जब भी हमारी किसी को जरूरत होगी संस्था का एक एक कार्यकर्ता दुख की घड़ी में सबके साथ है आगे भी जहाँ-जहाँ जरूरत होगी संस्था वहां मदद पहुंचाने का कार्य करेगी|
दुख की इस घड़ी में हम सबको जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए, बारिश से पीड़ित लोगों के दुख को जब गांव- गांव जाकर देखा तब एहसास हुआ की बारिश की वजह से सिर्फ घरों में ही पानी नहीं आया बल्कि कई लोगों की आंखों में भी पानी आ गया है |
इस मौके पर दून ऐनिमल वेलफेयर की टीम से आशु अरोड़ा, मिली कौर, अमित पाल, भूपी चौधरी, सोविंद कुमार, जमाल ख़ान इत्यादि उपस्थित रहे|
![](http://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230725-WA0005-1024x768.jpg)