रिपोर्ट: मनमोहन भट्ट ✍️उत्तरकाशी NIU। जनपद उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल मंडल की भारतीय जनता पार्टी की प्रथम कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष मनोज सिलवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल के प्रभारी व जिला महामंत्री पवन नौटियाल ने संगठन की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। 4 घंटे चली मंडल कार्यसमिति की बैठक में G-20 समिट पर मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाडी द्वारा एवं जोशीमठ आपदा पर मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र कैन्तुरा ने सरकार व संगठन की कार्य योजना को विस्तार पूर्वक बताया। बैठक में सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश बेलवाल द्वारा सरल ऐप पर जानकारी दी गई। बैठक का राजनीतिक प्रस्ताव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय अवस्थी ने पढा। जिसका अनुमोदन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता भंडारी सहित सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने किया।
इस दौरान प्रदेश ओबीसी मोर्चा मंत्री चंडी प्रसाद,राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा डॉक्टर स्वराज विद्वान, वेद प्रकाश, पुष्पेंद्र कैन्तुरा,जिला मंत्री दुर्गेश सिल्वाल, राजेश विजल्वाण, परशुराम अवस्थी, राजेश राणा व विपिन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।