देहरादून NIU ✍️ मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में जोशीमठ में स्थानीय विधायक बद्रीनाथ , अध्यक्ष नगर पालिका जोशीमठ ,ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ, पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों के साथ सम्पन्न हुयी बैठक में प्राप्त सुझावों एवं निर्देशों के क्रम में नगर पालिका जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत भू- धसाव से प्रभावित परिवारों को अन्तरिम पैकेज के पारदर्शी वितरण हेतु एवं पुनर्वास पैकेज की दर निर्धारित किये जाने हेतु जिलाधिकारी चमोली की अध्यक्षता में निम्नवत् समिति गठित की जाती है।
- मा० सांसद गढ़वाल के नामित प्रतिनिधि- सदस्य
- मा0 विधायक विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ – सदस्य
- 03. मा० अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् जोशीमठ- सदस्य
- मा० ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ-सदस्य
- मा० समस्त वार्ड मैम्बर नगर पालिका परिषद् जोशीमठ सदस्य
- मुख्य विकास अधिकारी चमोली- सदस्य
- अपर जिलाधिकारी चमोली- सदस्य
- उप जिलाधिकारी जोशीमठ – सदस्य-सचिव
- तहसीलदार जोशीमठ- 10. उप निबन्धक, जोशीमठ- सदस्य
अतः उपरोक्त समिति जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत भू- धसाव से प्रभावित परिवारों को अन्तरिम पैकेज के पारदर्शी वितरण हेतु एवं पुनर्वास पैकेज की दर निर्धारित किये जाने हेतु अपनी आख्या शासन को उपलब्ध करायेगी ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल देर रात तक जोशीमठ में राहत शिविर का दौरा किया और वहां रुके लोगों से मिले। मुख्यमंत्री ने वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।