
रिपोर्ट : सुनिल सोनकर ✍️ मसूरी, NIU। मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन और महिला दिवस का कार्यक्रम मसूरी के टाउन हॉल में आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने शिरकत करें इस मौके समाज में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गए उन्होंने कहा कि आज जो भी कुछ है वह मसूरी की बहनों और जनता के वजह से हैं उनके स्नेह और प्यार के कारण ही वह मसूरी से तीसरी बार विधायक बने हैं और सरकार में दूसरी बार मंत्री बने है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार महिलाओं को स्वाभलंभी और आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत काम कर रही है जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गीता रावत, निर्मला जोशी मसूरी मंडल अध्यक्ष गीता कुमाई और कार्यकर्ताओं ने जमकर होली के गीत पर नृत्य किया और सभी लोग होली के रंग में रग गए। इस मौके पर गणेश जोशी ने कहा कि समाज में अग्रणी काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया जिससे अन्य महिलाओं का भी उत्साह वर्धन होता व प्रेरणा मिलती है। उन्होंने देशवासियों और प्रदेशवासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि होली के रंगों की तरह सबके जीवन में खुशियां आएं सब लोग स्वस्थ रहें सब लोगों के घरों में समृद्धि आए। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और अंकिता भंडारी के सभी दोषियों को पकड़ा जा दोशियों को सख्त से सख्त सजा मिले। उन्होंने कहा कि अकिंता भंडारी हत्याकांड की जांच सही दिशा पर चल रही है और हत्याकांड में जितना भी बड़ा व्यक्ति होगा बख्शा नहीं जाएगा यह धामी सरकार का संकल्प है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री गीता रावत ने कहा कि महिलाओं के लिए हर दिन महिला दिवस है क्यों कि मातृ शक्ति आदरणीय, देवताओं में पूजनीय और धरती पर नव दुर्गा के रूप में पूजनीय ळे वही महिलाओं को मिलने वाले सम्मान से अन्य महिलाओं को प्रेणा मिलती है। उन्होने ने कहा कि मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने महिला दिवस और होली मिलन का कार्यक्रम रखा जो बहत ही सुंदर रहा।

मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि दिन की शुरुआत महिलाओं से होती है ऐसे मौके पर उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में आदर्श स्थापित किया उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन इसमें पुरूषों का भी धन्यवाद देना चाहती हूूं जिन्होंने अपने घर की महिलाओं और बेटियों को आगे बढने का मौका दिया।