रिपोर्ट: सुनील सोनकर✍️ मसूरी, NIU। मसूरी शिफन कोर्ट से बेघर हुए लोगों का विस्थापन को लेकर तीसरे दिन भी शहीद स्थल पर धरना प्रदर्शन जारी रहा जिस पर कांग्रेस के मसूरी प्रभारी पंकज क्षेत्री द्वारा शहिद स्थल पहुंचकर शिफन कोर्ट के बेधर लोगो के द्वारा किये जा रहे धरने प्रर्दषन का समर्थन कर दिया गया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर शिफन कोर्ट के लोगों को धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शिफन कोर्ट के बेघर लोगों के आवास बनाए जाने को लेकर हंस फाउंडेशन के माध्यम से 5 करोड़ 32 लाख रुपए की हंस कॉलोनी बनाए जाने को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मसूरी विधायक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के द्वारा मसूरी के आईडीएच में आवास बनाये जाने को लेकर शिलान्यास किया गया था परंतु दुर्भाग्यवश मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए शिलान्यास पर आज तक एक भी पत्थर नहीं लगाया गया है जो दर्शाता है कि भाजपा की सरकार जो कहती है वह करती नहीं है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शिफन कोर्ट के लोगों के लिए जमीन का रोना रो रहे हैं वही पालिका अध्यक्ष द्वारा हंस फाउंडेशन के अधिकारियों के साथ जमीन देने को लेकर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मिलकर षिफन कोर्ट के लोगो के धोखा दे रहे है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता मसूरी को बेचने का काम कर रहा है बड़े स्तर पर प्रशासन में बैठे कुछ अधिकारियों की मिलीभगत और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के शह में मसूरी को बर्बाद करने में लगे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मसूरी में पालिका में व्याप्त भ्रश्टाचार और शिफन कोर्ट के बेघर लोगों को जब तक विस्थापित नहीं किया जाता लड़ाई जारी रहेगी।
शिफन कोर्ट अवासहीन समिति के संरक्षक प्रदीप भंडारी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने षिफन कोर्ट के बेधर लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले शिफन कोर्ट को मसूरी पुरुकुल रोपवे परियोजना के तहत खाली कराया गया था परंतु आज तक वहां पर निवास कर रहे 84 परिवारों को विस्थापित नहीं किया गया है। कई बार धरना प्रदर्शन आंदोलन किया गया परंतु सरकार की कान मे ंजू नहीं रेगी। शिफन कोर्ट के बेघर लोग परेशान होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनसे मिलने तक नहीं आए है। उन्होंने कहा कि शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेया जोषी 5 मार्च को शुभारंभ करने मसूरी आ रहे हैं। उन्होंने कहा की वह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के विरोध में शहीद स्थल पर एक दिन के भूख हड़ताल पर बैठेंगे क्योंकि गणेश जोशी ने भी शिफन कोर्ट के लोगों के साथ धोखा किया है।