घटना का विवरणः– दिनांक 03.07.2023 को समय लगभग 6:30 बजे सायं को अपर बद्रीश कॉलोनी में एक वृद्ध महिला इवनिंग वॉक पर अपने मोहल्ले की सड़क में घूम रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कूटी में पीछे से आए दो लड़कों द्वारा वृद्ध महिला की चेन को झपट्टा मारकर लूट कर ले गए। घटना की सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा मौका मुआयना कर पीड़िता तथा आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया।
उक्त घटना के संबंध में पीड़ित महिला के पति श्री विरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर एफ आई आर नंबर 253/2023 पंजीकृत किया गया।
वृद्ध महिला के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय व पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास व आने जाने वाले मार्गों के लगभग 75 सीसीटीवी कैमरों का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा मुखबीर तन्त्र सक्रीय करते हुये अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी।
आज दिनांक 06.07.2023 को समय 01:20 AM बजे पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बद्रीश कॉलोनी मोड़ से दो अभियुक्तों अनमोल तथा विरेन्द्र थापा को घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया तथा स्कूटी की डिक्की के अंदर से उक्त घटना से संबंधित सोने की चैन बरामद की गई। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी तथा चैन बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 392/ 411/ 35 आईपीसी की वृद्धि की गई। अभियुक्त अनमोल पूर्व में भी वर्ष 2022 में चैन स्नैचिंग की घटना में थाना नेहरू कॉलोनी से जेल जा चुका है। अभियुक्तगणों को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा|
- नाम पता अभियुक्तः-
1- अनमोल पुत्र नवीन नंदाजोग उम्र 26 वर्ष निवासी बौराडी टिहरी गढ़वाल
हाल निवासी – नेहरू ग्राम रामकृष्ण चौक थाना रायपुर, देहरादून
2– वीरेंद्र थापा पुत्र श्री महेंद्र थापा उम्र 22 वर्ष निवासी सिद्ध विहार रामकृष्ण चौक नेहरू ग्राम थाना रायपुर, देहरादून
अभियुक्तगणों से पूछताछ का विवरणः पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम दोनों नशा करने के आदी हैं। अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए हमारे पास पैसे नहीं थे। हमें जानकारी थी की बद्रीश कॉलोनी के पास सुनसान जगह पर महिलाएं अक्सर घूमती रहती है, इसलिए हमने उक्त स्थान पर महिलाओं से चैन लूटने की य़ोजना बनाई|
योजना के मुताबिक हम दोनों दिनांक 03.07.2023 की शाम को लगभग 6:30 बजे के आसपास बद्रीश कॉलोनी में सुनसान जगह पर ऐसी महिलाओं की तलाश करने लगे जिनके गले में सोने की चैन हो। हम दोनों तलाश करते हुए अपनी स्कूटी से घूम रहे थे तभी हमें अपर बद्रीश कॉलोनी रोड पर एक वृद्ध महिला दिखी जिसके गले में सोने की चैन थी। मौका पाकर हमने उस महिला के गले से चेन छीन ली और वहां से भाग गए। हमने चैन को बेचने का काफी प्रयास किया, लेकिन हमें कोई खरीददार नहीं मिला जिस कारण उक्त चैन गाड़ी की डिक्की में ही रह गई थी।
उक्त दोनों अभियुक्त पूर्व में थाना रायपुर से वाहन चोरी की घटना में भी जेल जा चुके हैं।
अभियुक्तों से बरामदगी का विवरणः—
1- सोने की चैन-01 (कीमत 60 हजार रुपए लगभग)
- नोट- घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को DIG/ SSP देहरादून महोदय द्वारा 5 हज़ार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई।
- आपराधिक इतिहासः- (अभियुक्त अनमोल)
- मु0अ0सं0 83/2022 धारा 392/ 411 आईपीसी थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
- मु0अ0सं0 84/2022 धारा 392/ 411 आईपीसी थाना नेहरू कॉलोनी,देहरादून
3- मु0अ0सं0 321/2021 धारा 379 आईपीसी थाना रायपुर ,देहरादून
(अभियुक्त वीरेन्द्र थापा)
1- मु0अ0सं0 321/2021 धारा 379 आईपीसी थाना रायपुर ,देहरादून
• पुलिस टीमः-
- श्री लोकेंद्र बहुगुणा थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
- एसएसआई योगेश दत्त
- उप निरीक्षक बलवीर डोभाल चौकी प्रभारी फव्वारा चौक
- कॉन्स्टेबल मुकेश कंडारी
- कॉन्स्टेबल श्रीकांत ध्यानी
- कॉन्स्टेबल बृजमोहन रावत
- कॉन्स्टेबल आशीष राठी
- कॉन्स्टेबल किरण कुमार (एसओजी)