मसूरी, सुनील सोनकर ✍️ NIU | मसूरी में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मसूरी के संत निरंकारी चैरिटेबल संस्था, नगर पालिका परिषद मसूरी और एसडीएन मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया वह पर्यावरण को हो रहे नुकसान और उसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। पर्यावरण दिवस के मौके मसूरी नगर पालिका परिषद द्वारा मसूरी के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ मसूरी सर्वे चौक से गांधी चौक तक विशाल जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
संत निरंकारी द्वारा लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया व प्लास्टिक बैग का प्रयोग ना करने का आह्वान किया। वही छात्र-छात्राओं ने कविताओं, गीत और नुक्कड नाटकों के माध्यम सेे भी लोगो को र्प्यावरण को हा रहे नुुकसान और उससे बचाने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि मिशन के युवा स्वयसेवक बीट प्लास्टिक पोल्युशन की थीम पर नुक्कड़ नाटिकाओं का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। नो प्लास्टिक यूज, स्वच्छता और वृक्षारोपण के इस संदेश पर जोर देने के लिए सभी स्वयंसेवकों ने तख्तियां एवं बैनर का उपयोग कर मानव श्रृंखला / कैम्पेन वॉक का आयोजन किया। साथ ही हिल स्टेशन पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये कपड़ो के थैलों का वितरण भी किया गया। उन्होने कहा कि पर्यावरण सन्तुलन बनाये रखना आज की आवष्यकता है और ग्लोबल वार्मिग मानव जाति के लिए एक खतरा बनती जा रही है। उन्होने देशवासियों का आह्वान करते हुये कहा कि वे आगे आयें और अपने आसपास के क्षेत्रों में सफाई रखें तथा वृक्षारोपण करें।
एसडीएन मेमोरियल ट्रस्ट की संस्थापिका विजयलक्ष्मी काला ने बताया कि उनकी संस्था लगातार सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रही है वहीं पर्यावरण के संरक्षण को लेकर भी काम किया जा रहा है।
मसूरी नगर पालिका के अधिषासी अधिकारी राजवीर चौहान ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस में हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण को लेकर संकल्प लेना चाहिए हर व्यक्ति को अपने आंगन में एक पेड़ लगाना चाहिए जिससे कि आसपास का क्षेत्र भी हरा भरा किया जा सके। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं से भी आग्रह किया कि सब लोग एकजुट होकर पर्यावरण के संरक्षण और मसूरी को प्लास्टिक मुक्त किए जाने को लेकर काम करें वही कपड़ों के बैग लोग को वितरित किये जा रहे है जिससे कि प्लास्टिक का उपयोग कम हो सक।े उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही प्लास्टिक को मसूरी से हटाया जा सकेगा।