Site icon News India Update

SOG,सर्विलांस व रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 लाख की अफीम के साथ 3 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार NIU

SOG,सर्विलांस व रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 लाख की अफीम के साथ 3 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार NIU

मयंक मिश्रा ✍️ NIU शाहजहांपुर शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन , पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर अमित चौरसिया के कुशल पर्यवेक्षण मे मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में SOG व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर तीन मादक पदार्थ तस्करों को 3 किलो 400 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि एस0ओ0जी0, सर्विलांस व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर जमुका अन्डर पुल के पास से देवेन्द्र लोधी पुत्र वीरपाल निवासी फतेहगंज, ओमेंद्र पुत्र प्यारेलाल निवासी फतेह नगला, पंकज कुमार पुत्र दशरथ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से बरामद की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 11 लख रुपए आंकी गई है।

Exit mobile version