
रिपोर्ट: मनमोहन भट्ट✍️ उत्तरकाशी, NIU।
भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी के कालिंदी मंडल की कार्यसमिति की मंडल बैठक मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश रावत की अध्यक्षता में मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष डॉ विजय बडोनी की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम गायन के साथ किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश द्वारा मंडल में आए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप राणा ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया इसके उपरांत मुख्य वक्ता के रूप में बलदेव चौहान के द्वारा संगठन की मजबूती पर अपने विचार प्रस्तुत किये।

मंडल के प्रभारी डॉ विजय बडोनी द्वारा मंडल का वृत लेते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत कर कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 हेतु बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया। और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान पुष्कर सिंह धामी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी के कार्यों का बूथ स्तर पर लाभ दिलवाना व प्रचार करने हेतु आगामी रणनीति व पार्टी में करणीय कार्यो की विस्तार पूर्वक चर्चा की।सोशलमीडिया प्रभारी दिनेश बेलवाल ने सोशल मीडिया, सरल एप व डाटा प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया,अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।
बैठक में निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश रावत, मंडल महामंत्री रामप्रकाश जुयाल संदीप चौहान पूर्व नगर मंडल उपाध्यक्ष चिन्यालीसौड़ संजय कंडियाल, मनमोहन सिंह राणा, रघुवीर चौहान ,खुशाल सिंह रावत सूरज तोमर, भगवान सिंह पयाल अजय सिंह रावत, रामकुमार डिमरी ,यसपाल पवार, राहुल राणा देवेश डिमरी, सभी केंद्रों के संयोजक अध्यक्ष व पार्टी के मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।