Site icon News India Update

Uttarakhand: बैसाखी के पावन अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं | NIU

Uttarakhand: बैसाखी के पावन अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं | NIU

देहरादून NIU ✍️ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बैसाखी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बैसाखी का पर्व उमंग, उत्साह व खुशहाली का पर्व है। यह त्यौहार हमें सुख-समृद्धि और एकता का संदेश देता है। बैसाखी का त्यौहार हमारे देश की समृद्धशाली कृषि परम्परा और संस्कृति का परिचायक है। सिख पंथ के गुरु गोविंद सिंह जी ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना भी की थी। उनका जीवन हमें त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने इस पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की है।

Exit mobile version