देहरादून NIU ✍️ गैरसैंण धामी सरकार के बड़े फैसले।
- धामी सरकार ने गैरसैंण बजे सत्र के दौरान 77407 करोड़ का बजट पास कराया।
- गैरसैण विधान सभा सत्र में नकल विरोधी अध्यादेश कानून को एक्ट के रूप में मंजूरी मिली।
- जोशीमठ और अन्य भू धसाव क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य के लिए सरकार ने 1000 करोड़ का प्रवधान किया।
देहरादून में लाठीचार्ज के दौरान जिन छात्रों पर मुकदमे हुए यदि वह से प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उनके मुकदमे होंगे माफ।
सीएम की घोषणा अयोध्या में उत्तराखंड सदन बनने के लिए जल्दी सरकार करेगी अयोध्या में भूमि पूजन।
गैरसैंण साल भर काम हो इसके लिए मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष से बात कर बनाएंगे रणनीति।
गैरसैंण के अवस्थापना विकास के लिए तत्काल किया जाएगा बजट रिलीज।
गैरसैंण में ये रहे कैबिनेट के बड़े फैसले :–
- गैरसैंण में धामी कैबिनेट ने पर्यटन नीति को मंजूरी दी।
- कर्मचारी मृतक सेवा नियमावली में संशोधन, विधवा पुत्र वधु को भी मृतक आश्रित में किया गया शामिल।
- विधायक निधि को तीन करोड़ 75 लाख से बढ़ाकर 5 करोड़ किया।।
- राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए फिर से भेजा जाएगा राजभवन प्रताव।।