![मसूरी पेट्रोल पंप के पास हुए भूस्खलन से नगरपालिका मसूरी के रैन बसेरा और गेस्ट हाउस खतरे की जद में, प्रशासन ने संभाला मोर्चा। NIU मसूरी पेट्रोल पंप के पास हुए भूस्खलन से नगरपालिका मसूरी के रैन बसेरा और गेस्ट हाउस खतरे की जद में, प्रशासन ने संभाला मोर्चा। NIU](https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230810_193044-1024x539.jpg)
रिपोर्टर- सुनील सोनकर
नगर पालिका परिषद के मसूरी पेट्रोल पंप के पास एक बड़ा पुश्ता गिरने से पुशते के ऊपर बने नगरपालिका के रैन बसेरा और गेस्ट हाउस को खतरा उत्पन्न हो गया है जिसमें रह रहे परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर भूस्खलन के क्षेत्र की जद में आए मकान में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए भूस्खलन के बाद सड़क पर मलबा आने से कुछ समय के लिये बंद हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा जेसीबी की मदद से सड़क पर आए मलबे को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी कदम उठाए गए हैं।
![](http://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230810_193032-1024x553.jpg)
रैन बसेरा और गेस्ट हाउस में रह रहे लोगों ने कहा कि एक बार उन पर फिर मुसीबत का पहाड़ गिर गया है। नगर पालिका द्वारा उनको अस्थाई रूप से गेस्ट हाउस और रैन बसेरे में शिफ्ट किया गया था परंतु अब गेस्ट हाउस और रेन बसेरा को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने स्थानीय और पालिका प्रशासन से उनको सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए जाने की मांग की है। स्थानीय पीड़ित लोगों ने बताया कि देर रात को अचानक से नगर पालिका परिषद के मसूरी पेट्रोल पंप के पास बने रैन बसेरा और गेस्ट हाउस के पुश्ते का बडा भाग भूस्खलन की चपेट में आने से गिर गया था व रैन बसेरा और गेस्ट हाउस में रह रहे लोग खतरे की जद़ में आ गए हैं । उन्होंने कहा कि वह खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं।
मसूरी एसडीएम नंदन कुमार ने कहा कि रैन बसेरा और गेस्ट हाउस के भूस्खलन के बाद क्षतिग्रस्त पुश्ते के निर्माण को लेकर नगर पालिका प्रशासन का तत्काल निर्देश दिये गए है।खतरे की जद में आये परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है । उन्होंने कहा कि आपदा के नियमों के तहत आपदा से पीडित परिवारों की मदद भी की जा रही है।